Gurugram News: पांच महीने के मासूम की हत्या में बड़ा खुलासा : बच्चे के जन्म से नाराज था विक्रमजीत

बिसरा रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Desh Rojana
On

लिव-इन में रहने के दौरान महिला को बच्चा होने पर नाखुश एक युवक ने पांच महीने बाद बच्चे की जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी थी।

गुरुग्राम। लिव-इन में रहने के दौरान महिला को बच्चा होने पर नाखुश एक युवक ने पांच महीने बाद बच्चे की जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी थी। पिछले साल पांच जनवरी को हुई इस वारदात में डेढ़ साल बाद गुरुग्राम पुलिस ने आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान हिसार के बररी गांव निवासी विक्रमजीत के रूप में की गई।IMG_20260602_193845
पांच जनवरी को बिलासपुर थाने में बच्चे की मां ने केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि वह वर्ष 2023 से युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों की सहमति से एक पुत्र का जन्म हुआ था। जिसकी उम्र लगभग पांच माह थी। बच्चे के जन्म के बाद इसके तथा इसके पार्टनर के बीच अक्सर विवाद रहता था।
चार जनवरी को आरोपित युवक बच्चे को अपने साथ घुमाने के लिए ले गया तथा कुछ समय बाद बच्चे को वापस लाकर उसकी तबीयत खराब होने की बात कही। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला ने युवक पर बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। उस समय पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न मिलने पर बिसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया था। कुछ महीने पहले जांच में जहरीला पदार्थ देने की पुष्टि हुई। इधर आरोपित फरार चल रहा था। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपित को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपित की पहले से शादी हो रखी थी। लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान महिला से एक बच्चे का जन्म हुआ। आरोपित युवक बच्चे के जन्म से खुश नहीं था। उसने महिला पर पहले गर्भपात कराने का दबाव भी बनाया था। उसने पूछताछ में बच्चे की हत्या की वारदात स्वीकार की।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज