Nuh Mewat News: शिक्षा सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रमुख जान मोहम्मद को ज्ञापन सौंपा।
शिक्षा सहायकों ने बताया कि पिछले 6 माह से वेतन लंबित होने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, 6 जून 2025 को आयोजित मेवात विकास बोर्ड की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय वृद्धि के दिए गए निर्देशों का भी अभी तक पालन नहीं किया गया है।
मेवात: शिक्षा सहायकों ने बताया कि पिछले 6 माह से वेतन लंबित होने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, 6 जून 2025 को आयोजित मेवात विकास बोर्ड की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय वृद्धि के दिए गए निर्देशों का भी अभी तक पालन नहीं किया गया है।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद जिला प्रमुख ने शिक्षा सहायकों की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर शिक्षा मंत्री से बातचीत करेंगे तथा शिक्षा सहायकों का लंबित वेतन शीघ्र जारी करवाने और मानदेय वृद्धि कराने के लिए आवश्यक प्रयास करेंगे।
.jpeg)
शिक्षा सहायकों ने जिला प्रमुख का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी लंबित मांगों का जल्द समाधान किया जाएगा।




