हरियाणा BJP में बड़ा बदलाव, 43 साल बाद डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंपी गई प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Desh Rojana
On

हरियाणा BJP ने डॉ. अर्चना गुप्ता को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 43 साल बाद किसी महिला को यह जिम्मेदारी मिली है। पेशे से डॉक्टर अर्चना गुप्ता पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं और उनकी नियुक्ति से संगठन में नई रणनीति और बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

हरियाणा की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है, जहां भारतीय जनता पार्टी ने राज्य  संगठन की कमान डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंप दी है और इसके साथ ही 43 साल बाद हरियाणा भाजपा को एक महिला प्रदेशाध्यक्ष मिली है, जिससे पार्टी के भीतर नए कमान और नई रणनीति का संकेत साफ तौर पर सामने आया है। इस नियुक्ति के साथ ही अब तक प्रदेशाध्यक्ष रहे मोहनलाल बड़ौली का कार्यकाल समाप्त हो गया है, जिनके हटने की चर्चाएं काफी समय से चल रही थीं ।
d8816420-a4c8-48c8-b771-9c25d3b4878bडॉ. अर्चना गुप्ता फिलहाल हरियाणा भाजपा की प्रदेश महामंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं और अब सीधे संगठन के मुख्य पद पर पहुंच गई हैं
, जो उनके तेजी से बढ़ते राजनीतिक कद को दर्शाता है। पेशे से गोल्ड मेडलिस्ट रेडियोलाजिस्ट , MBBS और MD की डिग्री हासिल कर चुकीं डॉ. अर्चना गुप्ता का पानीपत में अपना अस्पताल है और राजनीति में आने से पहले वह विश्व हिंदू परिषद की इंडियन हेल्थ लाइनसे जुड़कर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उनका सियासी सफर साल 2020 में उस वक्त शुरू हुआ, जब उन्हें पानीपत भाजपा की जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, जिसके बाद 2023 में उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया और महज छह साल के भीतर अब वह प्रदेश अध्यक्ष के पद तक पहुंच गई हैं। संगठन में मजबूत पकड़ और तेजी के चलते वह पानीपत से विधानसभा टिकट की दावेदार भी रही हैं। कुल मिलाकर, डॉ. अर्चना गुप्ता की यह नियुक्ति केवल नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि हरियाणा भाजपा में महिला नेतृत्व, पार्टी से सम्भंदित  मजबूती और भविष्य की राजनीति की दिशा तय करने वाला एक बड़ा संदेश मानी जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad