एल्विश यादव से मांगी 10 करोड़ रुपये की रंगदारी

रंगदारी मांगने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दिया हवाला

Desh Rojana
On

बिग बॉस ओटीटी-दो विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर बताया है।

गुरुग्राम: बिग बॉस ओटीटी-दो विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर बताया है। बताया जा रहा है कि एल्विश यादव और उनके पिता को विदेश के मोबाइल नंबर से रंगदारी का मैसेज आया है। दो दिन में रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद  गुरुग्राम के सेक्टर-56 में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसकी जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2), 351(2) के तहत दर्ज हुआ है।
शिकायत में एल्विश यादव ने बताया कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई थी। वो यह कॉल उठा नहीं पाए थे। इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से एक वॉट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया। मैसेज में 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। दो दिन के अंदर यह रकम देने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी गई है।

WhatsApp Image 2026-05-10 at 9.24.38 PM (1)

पिता के मोबाइल पर भी आया मैसेज: एल्विश यादव ने शिकायत में बताया कि यह मैसेज न केवल उनके पास आया है बल्कि उनके पिता के मोबाइल पर भी यही मैसेज भेजा गया है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले को जांच के लिए अपराध शाखा को सौंपा गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह कॉल और मैसेज कहां से आया है।

बीते अगस्त में  घर पर हुई थी फायरिंग: बता दें कि 17 अगस्त, 2025 को एल्विश यादव के घर पर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने करीब 24 गोलियां राउंड चलाकर दहशत फैला दी थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था। अपराध शाखा फरीदाबाद ने इशांत नामक युवक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 23 अगस्त, 2025 को अपराध शाखा सेक्टर-40 ने एक आरोपी पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद निवासी जतिन (24) को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार किया था। मामले में वॉन्टेड आरोपी फरीदाबाद निवासी गौरव व आदित्य को दिल्ली रोहिणी की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। अब एल्विश यादव को रंगदारी का यह मैसेज मिला है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है एल्विश: एल्विश यादव भारत के एक प्रसिद्ध यूट्यूबर, कंटेंट क्रिएटर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता हैं। वे अपनी देसी कॉमेडी और व्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं। वे युवाओं के बीच अपनी 'सिस्टम' (System) शब्दावली के लिए काफी लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फोलोइंग करोड़ों में है। इंस्टाग्राम पर जहां उनके 2.06 करोड़ (20.6M) फॉलोअर्स हैं, तो वहीं यू ट्यूब पर उनके मुख्य चैनल पर लगभग 1.59 करोड़ और व्लॉग चैनल पर 89 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। फेसबुक पर भी 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad