अवैध यूनिपोल के खिलाफ मानेसर निगम की कार्रवाई, 25 यूनिपोल जब्त

आयुक्त ने कहा निरंतर जारी रहेगी कार्रवाई

Desh Rojana
On

नगर निगम मानेसर ने निगम क्षेत्र में विज्ञापन के लिए इस्तेमाल होने वाले अवैध यूनिपोल के खिलाफ कार्रवाई की। बुधवार को 25 युनिपोल्स को हटाकर जब्त किया गया। इन अवैध विज्ञापनकर्ताओं पर निगम ने एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया।

गुरुग्राम: नगर निगम मानेसर ने निगम क्षेत्र में विज्ञापन के लिए इस्तेमाल होने वाले अवैध यूनिपोल के खिलाफ कार्रवाई की। बुधवार को 25 युनिपोल्स को हटाकर जब्त किया गया। इन अवैध विज्ञापनकर्ताओं पर निगम ने एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने स्वयं फील्ड में उतरकर इस कार्रवाई का नेतृत्व किया।

IMG-20260211-WA0129 (1)
आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि इन अवैध यूनिपोल के कारण शहर की सुंदरता खराब हो रही थी। साथ ही निगम के राजस्व को हर महीने लाखों रुपये का नुकसान भी हो रहा था। इन सभी यूनिपोल संचालकों पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने की सूरत में हरियाणा म्युनिसिपल एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने कार्रवाई के दौरान कड़े शब्दों में कहा कि निगम क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम की टीम लगातार इस प्रकार के अभियान चलाएगी।  
निगम ने नोटिस जारी कर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। 15 दिनों के भीतर जुर्माना राशि का भुगतान करने के आदेश दिए गए है। भुगतान न करने पर इनके खिलाफ मुकदमा और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। यूनीपोल को जब्त कर लिया गया है। उन्हें नीलाम किया जाएगा। निगम की टीम ने सेक्टर-82, सती चौक, नौरंगपुर रोड, मानेसर, एनएच-48 व आसपास के इलाकों से युनिपोल को हटाया है। इस दौरान संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव सहित निगम की विज्ञापन शाखा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad