मोदी की 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र की जनसभा को सफल बनाने के लिए हर कार्यकर्ता दे अपना पूरा योगदान - दुष्यंत भट्ट

पानीपत ,बिजेंद्र सिंह

Desh Rojana
On

 कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को ज्योतिसर तीर्थ के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को ज्योतिसर तीर्थ के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली का आयोजन होगा। इस रैली में हरियाणा के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे और पानीपत जिला से भी 12 हजार से अधिक कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि भाजपा की हरियाणा सरकार के 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र ज्योतिसर के पास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पानीपत जिला के सभी कार्यकर्ताओं और सभी पदाधिकारियों को शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों से संपर्क स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र के संयोजक होंगे। इसके अलावा पानीपत जिला के सभी 19 मंडलों के मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता इस जनसभा को सफल बनाने के कार्य में जुट जाए।  बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह में कई गुना वृद्धि की है।

21 PNP 03P

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Nuh Mewat News: लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी, 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री आवास पर करेंगे प्रदर्शन
Faridabad News: समय पर गणना प्रपत्र जमा करें मतदाता, बीएलओ कर रहे हैं घर-घर संपर्क : उपायुक्त आयुष सिन्हा
Taudu/ Mewat News: शादी समारोह में हथियार दिखाने के आरोप में चार युवकों पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
Gurugram News: विधायक ने रेलवे अधिकारियों के साथ की बैठक, रेल मंत्री के सामने उठाए मुद्दों पर हुई चर्चा
Hansi News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ धरना कमेटी की बैठक रही सकारात्मक , चानौत गांव को भाखड़ा नहर से स्वतंत्र पाइपलाइन बिछाकर उपलब्ध करवाया जाएगा पर्याप्त स्वच्छ पेयजल: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा