न्यायमूर्ति एन.एस. शेखावत ने पुन्हाना में लघु सचिवालय शिफ्ट किए न्यायालय परिसर का किया शुभारंभ

कहा, जिला में न्यायिक ढांचे को मिली नई ऊर्जा व मजबूती

Desh Rojana
On

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.एस. शेखावत ने शुक्रवार को पुन्हाना के लघु सचिवालय परिसर में उपमंडलीय न्यायालय का शुभारंभ किया। अब से पहले पुनहाना की दो जगह अदालत चल रही थी।

नूंह: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.एस. शेखावत ने शुक्रवार को पुन्हाना के लघु सचिवालय परिसर में उपमंडलीय न्यायालय का शुभारंभ किया। अब से पहले पुनहाना की दो जगह अदालत चल रही थी। इस अवसर पर उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. सुशील कुमार गर्ग भी उपस्थित रहे। 
1pn2
 
न्यायमूर्ति एन.एस. शेखावत ने इससे पहले उपमंडल पुन्हाना में लघु सचिवालय में शिफ्ट किए गए न्यायालय परिसर का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पुन्हाना में करीब 11 एकड़ भूमि पर नए न्यायालय परिसर का शिलान्यास हो चुका है। यहां पर जल्द निर्माण प्रक्रिया को पूरा करवाया जाएगा, जिसके बाद न्यायिक कार्यों के लिए उपमंडल पुन्हाना की जनता, अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा न्यायालयीन स्टाफ को एक सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं सुविधाजनक कार्य वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुचारु, पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से संचालित हो सकेगी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. सुशील कुमार गर्ग ने इन कार्यक्रमों में न्यायमूर्ति एन.एस. शेखावत का स्वागत किया और जिला नूंह में उपमंडल तावड़ू न्यायालय का शुभारंभ करने तथा पुन्हाना में नए परिसर का शुभारंभ करने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन न्यायालयों को शुरू करने के लिए न्यायमूर्ति एन.एस. शेखावत द्वारा बहुत ही सकारात्मक सहयोग व मार्गदर्शन दिया गया। इससे नूंह में न्यायपालिका को काफी मजबूती मिली है। 
उपायुक्त अखिल पिलानी ने भी न्यायमूर्ति एन.एस. शेखावत का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आज जिला नूंह को न्यायिक मजबूती के लिए नए सौगातें मिली हैं, जिससे तावड़ू व पुन्हाना की जनता को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भी इस तरह के विकास कार्यों में हमेशा न्यायपालिका का सहयोग किया जाएगा। 

 

जिला न्यायालय नूंह में संवाद एवं निरीक्षण

 
नूंह जिला न्यायालय आगमन पर न्यायमूर्ति एन.एस. शेखावत का अधिवक्ताओं, न्यायाधीशों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके उपरांत जिला बार एसोसिएशन, नूंह में अधिवक्ताओं के साथ विस्तृत संवाद आयोजित हुआ, जिसमें न्यायिक प्रक्रियाओं को और अधिक जनोन्मुखी, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। न्यायमूर्ति ने जिला न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर न्यायिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधोसंरचना विकास, सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। 
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन नूंह के प्रधान मकसूद अहमद, एडवोकेट नूरद्दीन नूर, नरेंद्र सिंह, आनंद यादव ने भी न्यायमूर्ति एन.एस. शेखावत का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश राजेश भांकर, एडीजे डा. आशु संजीव टिंजन, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, डालसा की सचिव एवं सीजेएम नेहा गुप्ता, सीजेएम छवि गोयल, उपमंडल मजिस्ट्रेट तावड़ू रूपा व सिविज जज बेनिका, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रदीप सिंधु, डीएसपी अभिमन्यु लोहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad