फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बनाने वाले वन विभाग के अधिकारी पर होगी कार्रवाई : नायब सिंह सैनी

सीएम नायब सैनी ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना

Desh Rojana
On

किसी नागरिक की समस्या का समाधान दो या तीन चक्कर लगाने के बाद भी नही हुआ तो अधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई
सोलर लाइट लगाने की परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए उपायुक्त को दिए निर्देश

लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कर्मचारी से फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बनाने वाले वन विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह शिकायत सेवानिवृत सैनिक गुरमीत ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनसंवाद में रखी। इस शिकायत में वन विभाग के अधिकारी द्वारा फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बनाने की बात कही गई। इतना ही नहीं जब बिलों पर हस्ताक्षर करने से इंकार किया गया तो उस पर कार्रवाई करने का दबाव बनाया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्याओं को हल करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब कोई नागरिक अपनी समस्या लेकर आता है तो अधिकारी तुंरत संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान करें। कोई अधिकारी किसी नागरिक की समस्या का दो या तीन चक्कर लगाने के बाद समाधान नहीं कर रहा तो ऐसे कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस लाडवा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल मौजूद रहे। इस दौरान करीब 225 समस्याओं को सुना और मौके पर ही उन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

04 February Ladwa 01
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस लाडवा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को सुनते मुख्यमंत्री नायब सैनी व उपस्थित जनसमूह।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि कलाल माजरा निवासी सुभाष के सोलर लाइट लगाने की परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जाए और भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट बनाकर भेजी जाए। मुख्यमंत्री ने टाटकी की नर्सरी के खिलाडिय़ों को डाइट का पैसा ना मिलने के मामले में उपायुक्त को जांच करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को बलजिंदर ने शिकायत में बताया कि 15 जून 2024 से शुरू नर्सरी में खिलाडिय़ों को डाइट का पैसा नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि ठगी करने वाले आरोपी पर लगे आरोप साबित हो चुके हैं तो आरोपी की प्रॉपर्टी को अटैच किया जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजीव की शिकायत पर बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह पूरे मामले की जांच करें और पता लगाएं कि जब परिवार यहां नहीं रहता तो बिजली चोरी का केस कैसे और किसने बनाया। इस मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर पेश की जाए। इसी तरह कलाल माजरा निवासी महेंद्र की शिकायत पर उनके डेरे में रहने वाले 20 घरों को बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरपाल को उसकी बहन की शादी के लिए आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री को वीरपाल ने शिकायत में बताया कि वह विकलांग है और उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। अब उसके पास अपनी बहन की शादी करने के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट नहीं है। इसी तरह रजनी की शिकायत पर उपायुक्त को लीड बैंक मैनेजर के माध्यम से बातचीत कर उनकी मदद करने की के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जल्द ही लीजिबिलिटी पूरी करने वाली कॉलोनी को वैध घोषित किया जाएगा। इन कॉलोनियां के वैध होने के बाद इनको सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने अवैध कॉलोनी में पीने के पानी, सफाई जैसी समस्याओं को लेकर आए नागरिकों की सुनवाई के दौरान ऐसा कहा। मुख्यमंत्री ने लाडवा शहर में सीवर पाइप लीक होने के मामले में अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि शाम तक इस लीकेज को दुरुस्त किया जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में बुजुर्गों को परिवार पहचान पत्र में 60 वर्ष पूरे होने और आयु के सत्यापन के बाद बिना किसी आवेदक के बुढ़ापा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश भर में पेंशन काटने की जो शिकायत उनके पास आ रही है। उनका विभागीय स्तर पर समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, एसडीएम अनुभव मेहता, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, मार्किट कमेटी चेयरमैन डॉ गणेश दत्त, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, जयभगवान शर्मा डीडी, नगर पालिका की चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, नायब सिंह पटाक माजरा, पूनम सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : बरसात से पहले नालों और ड्रेनों की सफाई कार्य में तेजी, अधिकारियों को तीन दिवसीय निरीक्षण के निर्देश- धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त
Palwal News : मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक शुगर मिल ज्ञापन सौंपा
Palwal News : अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: विकसित भारत के लिए नशामुक्त भारत का संकल्प लेना जरूरी, बचेंगी करोड़ों जिंदगियां
Palwal News : सरकार ने ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जारी किए दिशा-निर्देश : उपायुक्त
Palwal News : मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा नशामुक्त-हरियाली युक्त कार्यक्रम आयोजित किया