जिला रोजगार कार्यालय पलवल द्वारा किया गया व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का सफल आयोजन

लगभग 500 विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लगाए गए सत्र

Desh Rojana
On

जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय पलवल द्वारा युवा वर्ग एवं छात्र-छात्राओं को भविष्य में करियर चयन तथा रोजगार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

पलवल: जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय पलवल द्वारा युवा वर्ग एवं छात्र-छात्राओं को भविष्य में करियर चयन तथा रोजगार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

17 (2)
इस दौरान राजकीय आईटीआई पलवल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल, जवाहर नवोदय विद्यालय पलवल, राजकीय महाविद्यालय पलवल, आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  गदपुरी, मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पृथला, भारत भूषण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पेंगलतू होडल, बृज मण्डल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खाम्बी होडल, राजकीय आईटीआई हथीन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन में विद्यार्थियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी पलवल डा. शक्तिपाल तथा सहायक रोजगार अधिकारी पलवल नेहा सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास तथा रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार सही करियर चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में अपने करियर चुनने तथा अपने करियर को उचित दिशा देने ओर केरियर के नये आयामों के लिए प्रोत्साहित किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से लगभग 500 विद्यार्थियों ने लाभ उठाया। साथ ही रोजगार कार्यालयों पलवल, होडल और हथीन में भी व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, ताकि अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सकें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad