ढाई करोड़ के फ्रॉड में 32nd माइलस्टोन का डायरेक्टर अरेस्ट
फर्म की एक यूनिट की बिक्री के बदले एग्रीमेंट टू सेल तो किया पर भुगतान के बाद खरीददार के नाम नहीं कराई कन्विन्स डीड
पुलिस की इकॉनोमिक ऑफेंस विंग 2 (ईओडब्ल्यू) ने 32nd माइलस्टोन के डायरेक्टर ध्रुवदत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है । कंपनी के डायरेक्टर पर 2.5 करोड़ रुपए लेकर यूनिट ना देकर ठगी करने का आरोप है ।
गुरुग्राम: पुलिस की इकॉनोमिक ऑफेंस विंग 2 (ईओडब्ल्यू) ने 32nd माइलस्टोन के डायरेक्टर ध्रुवदत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है । कंपनी के डायरेक्टर पर 2.5 करोड़ रुपए लेकर यूनिट ना देकर ठगी करने का आरोप है । पुलिस की टीम ने आरोपी डायरेक्टर को उनके गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीएलएफ की द कैमिलियाज सोसायटी के फ्लैट से गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस की ईओडब्ल्यू-2 की टीम को एक कंपनी M/s ट्रॉम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने शिकायत देकर बताया गया था कि M/s अप्रा मोटेल्स जो कि अब M/s 32nd विस्टास प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है । साल 2021 में उसके डायरेक्टर, निर्देशक व शेयरधारकों द्वारा इसकी कंपनी से संपर्क किया और बताया कि ये रियल एस्टेट के बड़े खिलाड़ी है व किराया बाजार में क्रांति लाएंगे।
उनकी 32nd माइलस्टोन, सेक्टर-15, पार्ट-2 की बिल्डिंग में पहली मंजिल पर यूनिट संख्या-24 (3000 वर्ग फुट) को बिक्री हेतु प्रस्तावित किया गया है । इस यूनिट का मूल्य 2 करोड़ 50 लाख रुपए तय किया गया और इनकी (शिकायकर्ता) कम्पनी द्वारा 21.09.2021 को 02 करोड़ 50 लाख रूपये उपरोक्त यूनिट का भुगतान किया गया। कम्पनी 32nd विस्टास प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शिकायकर्ता की कम्पनी के साथ एग्रीमेंट टू सेल तो किया पर भुगतान के बाद इनकी कम्पनी के नाम कन्विन्स डीड नाम नही कराई।
शिकायत में कहा गया कि बार बार इनकी (शिकायकर्ता) कम्पनी को टहलाते रहे तो इस संबंध में इसकी कंपनी द्वारा 11.10.2023 को नोटिस जारी करवाया गया परंतु उपरोक्त कंपनी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया । समझौते के अनुसार उपरोक्त कम्पनी/फर्म द्वारा इनकी कम्पनी को उपरोक्त यूनिट के किराए का भुगतान करते रहे, परन्तु कन्विन्स डीड इनके नाम नही कराई । इनकी कम्पनी द्वारा जांच करने पर पता लगा कि वर्ष-2022 से वर्ष-2023 के बीच इस यूनिट की 25 अन्य व्यक्तियों के नाम कन्विन्स डीड करा कराई गई है व धोखाधडी करके इसका सेल एग्रीमेंट समाप्त करके इस यूनिट को बेचकर इसके साथ 02 करोड़ 50 लाख रूपये की ठगी की है।
पिछले महीने दर्ज हुआ मामला
गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को शिकायत मिलने के बाद इस शिकायत के अपराध शाखा ने सिविल लाइन्स पुलिस थाने में कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया । पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में पूरी जांच पड़ताल के बाद 32nd माइलस्टोन के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है।
आर्थिक अपराध शाखा-II की पुलिस टीम द्वारा इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में मामले से सम्बन्धित विभिन्न जानकारी एवं सूचनाएं एकत्रित की गई और उनका विश्लेषण करके पुलिस तकनीकी की सहायता से व पुलिस प्रणाली का प्रयोग करते हुए आज 6 फरवरी को मामले में वांछित आरोपी कंपनी के डायरेक्टर ध्रुवदत्त शर्मा को उनके गोल्फ कोर्स रोड़ पर कैमिलियाज सोसायटी से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
पूछताछ में ये हुए खुलासे
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी ध्रुवदत्त शर्मा M/s 32nd विस्टास प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है व इसने और इसके अन्य साथियों ने मिलकर शिकायकर्ता की कंपनी ट्रॉम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ वर्ष-2021 में 32nd माइलस्टोन सेक्टर-15 पार्ट-2 के परिसर की पहली मंजिल पर यूनिट संख्या 24 का 02 करोड़ 50 लाख रूपये में सेल एग्रीमेंट किया व शिकायकर्ता द्वारा भुगतान करने के बाद भी बेइमानी की नीयत से उपरोक्त यूनिट की कन्वीनयंस डीड उनके नाम नही करवाई। इसने व इसके अन्य साथियों ने यूनिट को टुकड़ों में 25 अन्य व्यक्तियों को बेच दिया, फिर सभी 25 व्यक्तियों से इस यूनिट को अपनी फर्म ग्रोथ हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 30 वर्षों के लिए लीज पर लेकरइस ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए उपरोक्त आरोपी को न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा व रिमांड के दौरान आरोपी के अन्य संभावित साथियों की पहचान, ठगी की गई राशि की बरामदगी, संबंधित दस्तावेजों की रिकवरी तथा अन्य संभावित धोखाधड़ी, अपराधिक मामलों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
इस मामले में 32nd माइलस्टोन की कंपनी के प्रवक्ता से कंपनी का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन कंपनी के तरफ अभी उनका पक्ष नहीं रखा गया है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



