कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पानीपत जिला सचिवालय के सामने किया जोरदार धरना प्रदर्शन

बडी संख्या में पहुंचे मनरेगा मजदूरों, किसानों, महिलाओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ की आवाज बुलंद

Desh Rojana
On

भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर जिला कांग्रेस कमेटी, पानीपत ग्रामीण ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत वीरवार को जिला सचिवालय के सामने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया

पानीपत: भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर जिला कांग्रेस कमेटी, पानीपत ग्रामीण ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत वीरवार को जिला सचिवालय के सामने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र से बडी संख्या में मनरेगा मजदूर, किसान, महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के अधिकारों में की जा रही कटौती और इसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ को जनता स्वीकार नहीं करेगी। पानीपत जिला अध्यक्ष ग्रामीण रमेश मलिक ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों और मजदूरों का कानूनी अधिकार है। महात्मा गांधी के नाम और विचार से छेड़छाड़ करना लोकतंत्र एवं संविधान पर सीधा हमला है, जिसका कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर विरोध करती रहेगी। प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की गई। इस अवसर पर सचिन कुंडू, वरिंदर बुल्ले शाह, सरदार बलजीत सिंह शहरी प्रधान, बलबीर बाल्मीकि, खुशी राम जागलान, कंवर सिंह छौक्कर, शशी लुथरा, दीपक खटकड़, सुरभि शर्मा, सुप्रिया रतन, सुभाष बठला, संजय गर्ग, सतपाल बाल्मीकि, सुभाष तंवर, सतपाल रोड़, राम सिंह पूर्व सरपंच, जयकुमार बिंदल, संदीप बुडशाम, दलबीर खोखर, जसबीर जागलान, जयविंद्र हुड्डा, सतेंद्र जांगड़ा, मनीष मलिक, विजय कटारिया, बिजेंद्र पूनिया, माधव शर्मा, गौरव शर्मा, बबलू शर्मा, हरभजन सिंह, अमित खर्ब, प्रवीन नारा, डीपी ग्रोवर, नरेंद्र भिवान, अजित सिंह, संतोष शर्मा व मदन लाल मजोका सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

5 PNP 2P
पानीपत में जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए ज्ञापन देने के लिये सचिवालय जाते हुए कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad