9 से 11 फरवरी तक पलवल में होंगे राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप कबड्डी व खो-खो मुकाबले

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों को आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Desh Rojana
On

पलवल जिला में 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत लडक़े एवं लड़कियों के सीनियर वर्ग में कबड्डी तथा खो-खो खेलों का आयोजन किया जाएगा।

पलवल:जिला में 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत लडक़े एवं लड़कियों के सीनियर वर्ग में कबड्डी तथा खो-खो खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के सफल, सुचारु एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर गुरुवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

01
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित होने वाली इन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में लगभग 1096 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, जिनमें 598 लडक़े एवं शेष लड़कियां शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि सभी खिलाडिय़ों के ठहरने की व्यवस्था श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दूधौला में की गई है, ताकि खिलाडिय़ों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिताएं राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन स्थलों पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, एम्बुलेंस व चिकित्सीय सुविधा, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, साउंड सिस्टम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी तथा अग्निशमन वाहन की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा खिलाडिय़ों एवं दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट और प्रवेश-निकास की व्यवस्था भी बेहतर ढंग से की जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रतियोगिता से पूर्व स्थल का निरीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर किया जाए।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह, उप सिविल सर्जन डॉ. रामेश्वरी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Kaithal News: लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की शिकायतें--अधिकारियों को जल्द समाधान करने के दिए निर्देश।
Palwal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हरित ऊर्जा और आधुनिक विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा आगे : गौरव गौतम
Palwal News: पलवल का महर्षि दयानंद चौक पलवल को प्रदान करेगा आधुनिक पहचान : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
Faridabad News : स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष पर व्याख्यान एवं सम्मान समारोह आयोजित
Palwal News : एसपीएस इंटरनेशनल में सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन