मध्यप्रदेश से चोरी हुआ 45 लाख का डंपर 24 घंटे में नूंह पुलिस ने किया बरामद ।

नूंह पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी सफलता ।

Desh Rojana
On

जिला पुलिस के सहयोग से देवास मध्यप्रदेश से चोरी हुए डंपर को नूंह पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है ।

नूंह: जिला पुलिस के सहयोग से देवास मध्यप्रदेश से चोरी हुए डंपर को नूंह पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है । यह कार्रवाई मध्यप्रदेश पुलिस और नूंह पुलिस के बीच बेहतरीन समन्वय का नतीजा है।
पुलिस प्रवक्ता ने मध्यप्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति ने देवास के बैंक नोट प्रेस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एक व्यक्ति का डंपर चला रहा था। यह डंपर तीन फरवरी को इंदौर-भोपाल रोड पर श्री विनायक इंटरप्राइजेज प्लांट में रात करीब 9:30 बजे खड़ा किया गया था। सुबह लगभग 4 बजे मालिक धनपाल सिंह सेंधव से सूचना मिली कि डंपर गायब है। जांच में पता चला कि अज्ञात बदमाशों ने प्लांट परिसर से डंपर चुरा लिया। चालक ने साथियों के साथ तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस आधार पर थाना बैंक नोट प्रेस देवास में मुकदमा दर्ज किया । मध्य प्रदेश पुलिस की जांच के दौरान डंपर की लोकेशन नूंह जिले में मिली। उन्होंने नूंह पुलिस से सहयोग मांगा। नूंह पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोजका मेव थाना क्षेत्र में डंपर की सूचना पर घेराबंदी की । रेवासन टोल प्लाजा पर डंपर पहुंचा, जहां चालक पुलिस को देखकर डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया और दुरुस्त हालत में बरामद किया। थाना रोजका मेव प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने मध्यप्रदेश पुलिस के जांच अधिकारी को डंपर सौंप दिया।
IMG-20260204-WA0019
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad