उपायुक्त अखिल पिलानी ने की विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

- प्रस्तावों की ड्राइंग व एस्टीमेट शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय स्थित मीटिंग रूम में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पीएमजेवीके से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय स्थित मीटिंग रूम में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पीएमजेवीके से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिला नूंह में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए संबंधित विभाग समयबद्ध तरीके से उचित प्रपोजल, कार्य की ड्राइंग एवं लागत अनुमान (एस्टीमेट) तैयार करें, ताकि इन प्रस्तावों को शीघ्र सरकार की मंजूरी हेतु भेजा जा सके।
IMG-20260204-WA0046
उपायुक्त अखिल पिलानी प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए।
उन्होंने बताया कि जिले में एक स्विमिंग पुल के निर्माण का प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध करवाने, वेट लिफ्टिंग हॉल तैयार करने, स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण व मशीनें उपलब्ध कराने तथा सीएचसी व पीएचसी को अपग्रेड करने के प्रस्ताव भी तैयार किए जाने हैं। उपायुक्त ने आगे कहा कि हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण एवं मल्टीपर्पज हॉल, हुनर-हट व तावड़ू में एक ऑडिटोरियम व एक इंडोर स्पोर्ट्स हॉल, गांव भादस में अमृत सरोवर तथा पुन्हाना व तावड़ू में सद्भावना मंडप निर्माण से संबंधित प्रस्ताव भी शीघ्र तैयार कर भेजे जाएं।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आवश्यक प्रक्रिया अपनाते हुए आगामी एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि मामलों को सरकार को भेजा जा सके। मंजूरी मिलने के उपरांत इन विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे जिले की जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त दलबीर सिंह, सचिव आरटीए मुनीष सहगल, जिला नगर योजनाकार बिनेश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रदीप सिंधू, कार्यकारी अभियंता पंचायतीराज योगेश शर्मा, उप सिविल सर्जन डॉ विशाल सिंगला, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिनगवां कविता, एलडीएम सागर फलदू व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सगीर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad