श्रद्धालुओं ने श्री नांदेड़ साहिब में मत्था टेककर की अरदास
आज रात श्री नांदेड़ साहिब से वापसी करेगी स्पेशल ट्रेन
हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को पवित्र तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई विशेष ‘भारत गौरव’ पर्यटक ट्रेन बृहस्पतिवार को निर्धारित समय अनुसार श्री हजूर साहिब नांदेड़ पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब के दर्शन किए।
पलवल। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को पवित्र तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई विशेष ‘भारत गौरव’ पर्यटक ट्रेन बृहस्पतिवार को निर्धारित समय अनुसार श्री हजूर साहिब नांदेड़ पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब के दर्शन किए। हरियाणा सरकार की ओर से यह विशेष ट्रेन 10 मई 2026 तक संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। 
स्पेशल ट्रेन श्री हजूर साहिब नांदेड़ से 8 मई को रात 8:30 बजे वापसी करेगी, जो 10 मई को सुबह 7 बजे दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद लोगों को प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराना है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भोजन, ठहराव और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

About The Author
संबंधित समाचार



