भारतीय आर्थिक संघ ने डॉ. विक्रम सिंह को एक्सीलेंस अवॉर्ड से किया सम्मानित

Desh Rojana
On

 भारतीय आर्थिक संघ (इंडियन इकोनोमिक एसोसिएशन) के 108वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन 

भारतीय आर्थिक संघ (इंडियन इकोनोमिक एसोसिएशन) के 108वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन आईआईएलएम विश्वविद्यालय नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और भारतीय आर्थिक संघ की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए डॉ. विक्रम सिंह को एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. विक्रम सिंह वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय, टप्पल अलीगढ़ में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

ZZZ

डॉ. विक्रम सिंह भारतीय आर्थिक संघ से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और संघ की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों तथा आर्थिक नीतियों से जुड़े विमर्श को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अध्यापन, शोध और राष्ट्रीय स्तर के अकादमिक मंचों पर उनकी निरंतर सक्रियता उनके समर्पण और परिश्रम को दर्शाती है। यह सम्मान उनके सतत प्रयासों और अकादमिक उत्कृष्टता की औपचारिक मान्यता है।

अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र भी उपस्थिति रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय आर्थिक संघ की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय अधिवेशन देश की आर्थिक नीतियों, शोध और बौद्धिक विमर्श को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ZZZZZZZ

कार्यक्रम की सफलता में भारतीय आर्थिक संघ के पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही। भारतीय आर्थिक संघ के अध्यक्ष प्रो. एपी पांडेय, मुख्य समन्वयक प्रो. एके तोमर, महासचिव प्रो. इंदु वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष डीके अस्थाना तथा आयोजन की जिम्मेदारी निभाने वाली आईआईएलएम विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. तरुणा गौतम ने अधिवेशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सम्मान समारोह में उपस्थित देशभर के प्रख्यात अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने डॉ. विक्रम सिंह की उपलब्धि की सराहना की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad