Palwal News : पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट ने प्रकृति पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया
विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस पर मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट द्वारा "धरती माँ की प्यास बुझाएं - सूखते पेड़ों को जल पिलाएं" संकल्प के साथ संस्था कार्यकर्ताओं ने महर्षि दयानंद चौक पर राष्ट्रीय वृक्ष बरगद एवं राज्य वृक्ष पीपल के पौधों का रोपण तथा भीषण गर्मी में जल के आभाव व बिना देखभाल के सूख रहे पौधों को जल अर्पित कर लोगों को प्रकृति पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि पौधों में पड़े कबाड़, शराब आदि की खाली बोतलों को हटाकर घर से दो लीटर, पांच एवं बीस लीटर की पानी की केन से बार- बार भरकर जितना हमसे हुआ उतना हमने पौधों को जल पिलाने का प्रयास किया है। "जैव विविधता का अर्थ है - धरती पर जीवन की विविधता। बरगद और पीपल जैसे पेड़ सैकड़ों जीव-जंतुओं का घर हैं। इन्हें बचाना मतलब पूरी प्रकृति को बचाना है। बढ़ते तापमान और बीमारियों से बचने एवं स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षों की संख्या बढ़ाने का प्रयास हर नागरिक को करना चाहिए। जल, पेड़- पौधे, पशु- पक्षियों आदि सभी छोटे- बड़े जीवों का रहना आवश्यक है। संस्था ने चिंता जाहिर करते हुए स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन देने व सम्बंधित विभाग एवं कर्मचारियों को इन सूखते पेड़- पौधों की और अतिशीघ्र ध्यान देने को कहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को जल संरक्षण वृक्षारोपण एवं जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी मास्टर थानसिंह, अमरपाल, एडवोकेट भारत चौहान, देव, सतीश, योगी, मनोज, महेश आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।