मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय मातृदिवस पौधारोपण कर मनाया
जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी अधिक महान है। मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृदिवस पौधारोपण कर मनाया गया। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि माँ का स्थान सबसे पहला और बड़ा है।

जिसके लिए मात्र एक दिन नहीं जन्मों तक भी हम माँ के कर्ज से मुक्त नहीं हो सकते। धरती माँ और जन्म देने वाली माँ की सेवा और रक्षा के लिए सारा जीवन भी कम है। संस्था सदस्यों द्वारा प्रभातफेरी निकालकर लोगों को देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा, नशामुक्ति, जल व पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। नई पहल करते हुए केक के स्थान पर प्राकृतिक अंदाज में तरबूज खिलाकर तथा पीपल पौधा स्थापित कर सभी मातृशक्ति को नमन किया गया। इस अवसर पर लीलावती, रूपवती, पिंकी, प्रिया, मास्टर थानसिंह, सतीश, पवन, राकेश, संजय, कौशल, सौरव, नन्हें पर्यावरण प्रेमी कार्तिकेय आदि उपस्थित रहे।