Palwal News : जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर में सीएटीसी कैंप का आयोजन

Desh Rojana
On

शिविर के संचालक सूबेदार मेजर जिले सिंह लांबा ने बताया शिविर के चौथे दिन विद्यार्थियों को ट्रैफिक यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए एस आई वीरेंद्र सिंह जिन्हें ट्रैफिक ताऊ के नाम से जाना जाता है विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

4 हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर के प्रांगण में सीएटीसी कैंप का आयोजन किया गया।a कैंप की विस्तृत जानकारी देते हुए शिविर के संचालक सूबेदार मेजर जिले सिंह लांबा ने बताया शिविर के चौथे दिन विद्यार्थियों को ट्रैफिक यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए एस आई वीरेंद्र सिंह जिन्हें ट्रैफिक ताऊ के नाम से जाना जाता है विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। जिन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम तथा ट्रैफिक की मूलभूत जानकारी प्रदान करते हुए जीवन में यातायात के नियमों को अपनाने का आवाह्न किया। छठे दिन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बहन सुदेश कुमारी, कुसुम , पंकज एवं पीएम श्री अलावलपुर स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार द्वारा सभी कैडेट्स को चरित्र निर्माण, मेडिटेशन एवं अच्छे व्यवहार के गुण सिखाए गए । यूनिट के कमांडिंग आफिसर कर्नल अमित बिष्ट (सेना मेडल) ने शिविर में पधारे हुए सभी अतिथियों द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए यूनिट की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर बटालियन के सभी स्टाफ सदस्य, एएनओसीटीओ एवं सभी कैडेट्स मौजूद रहे ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad