उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में खाद्य आपूर्ति विभाग की सख्ती -जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक महेश यादव ने गुप्त सूचना के आधार पर भीमसीका में डिपो धारक का किया औचक निरीक्षण

अनियमितता पाए जाने पर डिपो धारक की सप्लाई निलंबित, अन्य डिपो की भी होगी जांच

Desh Rojana
On

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग पलवल द्वारा जनवितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

पलवल: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग पलवल द्वारा जनवितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 11.31.33 PM (3)
इसी क्रम में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक महेश यादव द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गांव भीमसीका स्थित डिपो धारक काइफा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिपो पर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते संबंधित डिपो धारक की राशन सप्लाई को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही डिपो धारक को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है, ताकि नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक महेश यादव ने बताया कि जिले के अन्य सभी डिपो धारकों के राशन वितरण की भी जांच की जाएगी। यदि किसी भी डिपो धारक द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरती जाती है तो उसका लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार के निर्देशानुसार अप्रैल-2026 माह में उपभोक्ताओं को अप्रैल एवं मई माह का गेहूं तथा अप्रैल माह का तेल और चीनी वितरित किए जा रहे हैं। सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने-अपने डिपो से निर्धारित मात्रा में पूर्ण राशन प्राप्त करें। यदि किसी प्रकार की शिकायत हो तो संबंधित विभाग को तुरंत अवगत कराएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad