निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा की अहम बैठक

केंद्रीयकृत चुनाव कार्यालयों, सीएम सैनी के कार्यक्रम समेत कई कई विषयों पर गंभीर मंत्रणा

Desh Rojana
On

रेवाड़ी और धारूहेड़ा निकाय आम चुनाव के मद्देनजर जिला भाजपा ने अपनी रणनीति को धार देने के लिए मंगलवार को स्थानीय दिल्ली बाईपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एक अहम बैठक प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

रेवाड़ी। रेवाड़ी और धारूहेड़ा निकाय आम चुनाव के मद्देनजर जिला भाजपा ने अपनी रणनीति को धार देने के लिए मंगलवार को स्थानीय दिल्ली बाईपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एक अहम बैठक प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
IMG-20260428-WA0021
भाजपा की मंत्रणा बैठक।
खास बात यह है कि जिला कार्यालय में आयोजित इस बैठक में निकाय चुनाव से संबंधित रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरपर्सन और 32 वार्डों और धारूहेड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष अजय जांगड़ा और 18 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार को लेकर कूटनीति बनाई गई। जानकारी के अनुसार इस संगठनात्मक चर्चा वाली इस बैठक में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी को क्लस्टर प्रभारी बनाए गए हैं। चार वार्डों के लिए एक क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है, हालांकि उनके नाम पार्टी की ओर से सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। बैठक में प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया, जिला प्रभारी नसीम अहमद समेत दोनों नगर अध्यक्ष प्रत्याशी विनीता पीपल और अजय कुमार जांगड़ा भी शामिल हुए। 
बैठक में 29 अप्रैल को रेवाड़ी और धारूहेड़ा में केंद्रीयकृत चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन को लेकर भी मंत्रणा हुई। जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली ने बताया कि इस बैठक में 2 मई को सीएम नायब सैनी के रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल