हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव डा. रेनू सोलखे ने उच्चतम न्यायालय के मुलाकात से न्याय तक मिशन के तहत जिला जेल रेवाड़ी के मुलाकाती एरिया का निरीक्षण किया।
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव डा. रेनू सोलखे ने उच्चतम न्यायालय के मुलाकात से न्याय तक मिशन के तहत जिला जेल रेवाड़ी के मुलाकाती एरिया का निरीक्षण किया। जिला जेल का निरीक्षण करते हुए डीएलएसए सचिव डा. रेनू सोलखे। इस निरीक्षण के दौरान डा. रेनू सोलखे ने कानूनी सहायता हेल्प डेस्क स्थापित करने बारे भीख कोप उपस्थित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव डा. रेनू सोलखे की अध्यक्षता में जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जेल लोक अदालत में मौके पर ही जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है।