अमरनाथ यात्रा 2026 की हुई घोषणा

इस साल की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई 2026 से होगी शुरू

Desh Rojana
On

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस साल की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होगी।इसका समापन 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर होगा।

अमरनाथ यात्रा 2026 की घोषणा हो चुकी हैं।श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस साल की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होगी।इसका समापन 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर होगा। इस बार यह यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

1_20260412_150025_0000

यात्रा के औपचारिक आरंभ से पहले, भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए प्रथम पूजा का आयोजन किया जाएग।यह विशेष पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन, यानी 29 जून 2026 को संपन्न होगी।इसी दिन से यात्रा के लिए आध्यात्मिक वातावरण तैयार हो जाता है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ के प्रबंधन के लिए अग्रिम पंजीकरण (Advance Registration) अनिवार्य है। इस साल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी।भक्त ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad