LPG Gas Cylinder: LPG पर सरकार का बड़ा ऐलान, राज्यों को डबल मिलेंगे 5 किलो के सिलेंडर

कोटे का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ प्रवासी मजदूरों और कमजोर वर्गों के लिए ही किया जाएगाI

Desh Rojana
On

मिडिल-ईस्ट में चल रही जंग के कारण LPG की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है ऐसे में गरीब और मिडिल क्लास को परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने राज्यों को डेली एलोकेशन को दोगुना करने का निर्णय लिया हैI

LPG Gas Cylinder: मिडिल-ईस्ट में चल रही जंग के कारण LPG की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है ऐसे में गरीब और मिडिल क्लास को परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने राज्यों को डेली एलोकेशन को दोगुना करने का निर्णय लिया हैI

LPG

ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते गैस सप्लाई की परेशानियों के कारण ,मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया हैI सरकार ने राज्यों के लिए 5 किलो वाले छोटू (FTL) गैस सिलेंडर का कोटा दोगुना कर दिया हैI इसका सीधा मतलब यह है कि अब खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और न ही ब्लैक में महंगे दाम चुकाने होंगेI

अक्सर प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए गैस कनेक्शन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है I क्योंकि उनके पास पक्का एड्रेस प्रूफ नहीं होताI इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने 5 किलो वाला 'छोटू' सिलेंडर लॉन्च किया थाIइसे खरीदने के लिए किसी भारी-भरकम कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं होती, बस एक आईडी प्रूफ दिखाकर इसे लिया जा सकता हैIअब केंद्र सरकार ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर इसके डेली एलोकेशन को डबल करने का आदेश दिया हैI

नए नियमों के तहत, 2-3 मार्च 2026 के औसत सप्लाई के आधार पर कोटा तय किया जाएगा I यह पहले से तय 20% की सीमा के अलावा होगाIइस निर्णय से सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जो किराए के कमरों में रहते हैं या बार-बार जगह बदलते हैंI एड्रेस प्रूफ न होने के कारण कई लोग ब्लैक मार्केट से महंगे दाम पर गैस खरीदने को मजबूर थेI अब ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) राज्य सरकारों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगी कि ये अतिरिक्त 5 किलो वाले सिलेंडर सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचेंI सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस कोटे का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ प्रवासी मजदूरों और कमजोर वर्गों के लिए ही किया जाएगाI

पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे इसके डिस्ट्रीब्यूशन पर कड़ी नजर रखें ताकि इसका लाभ सही लोगों तक पहुंचे

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad