गर्मियों में ड्राई स्किन की करें देखभाल नहीं तो बढ़ सकती है पिग्मेंटेशन

कुछ घरेलु नुस्खे अपनाएं अपनी स्किन को चमकदार बनाएं।

Desh Rojana
On

गर्मियों का मौसम पूरी तरह अपनी पकड़ बना चुका है। चिलचिलाती धुप और बढ़ते तापमान के कारण घर से बाहर निकला मुसीबत बन गया है। खासकर Dry Skin वालों को और भी  ज़्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आप अपनी स्किन का विशेष ध्यान रखें। रूटीन केयर और और घरेलु नुस्खे अपनाएं  

गर्मियों में तेज धूप, पसीना और बढ़ते तापमान के कारण त्वचा से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती हैं। देखभाल की कमी के कारण चेहरे पर हाइपरपिग्मेंटेशन (चेहरे पर दाग-धब्बे व कालापन) मुहासे, झाइयां जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं, जिससे चेहरे के चमक फीकी पड़ जाती है। खासकर ड्राई स्किन और वालों के लिए तो ये मौसम बहुत परेशानी लेकर आता है। सही देखभाल न मिलने पर चेहरा बेजान और फीका नजर आने लगता है। ऐसे में ब्यूटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ आसान घरेलू उपाय और नियमित देखभाल कर त्वचा को हाइड्रेट, हेल्दी और ग्लोइंग बनाए। 

क्या कहते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट ?
रूखी त्वचा की समस्या ज्यादातर लोगों को सर्दियों में होती है, लेकिन कुछ लोगों की स्किन गर्मी में भी ड्राई हो जाती है। इसकी वजह हमेशा पर्याप्त नमी न होना ही नहीं होता, बल्कि आमतौर पर ये समस्या तब भी शुरू हो जाती है जब स्किन बैरियर्स पानी को होल्ड करने की क्षमता खो देते हैं। इस वजह से स्किन न सिर्फ रूखी हो जाती है, बल्कि फ्लिक्स भी निकलने लगती हैं और कई बार तो पपड़ीदार चकत्ते भी बनने लगते हैं। इससे निजात पाने के लिए आप एक नेचुरल नुस्खा अपना सकते हैं. जो आपकी स्किन को रिपेयर भी करेगा और ड्राई स्किन से भी छुटकारा मिलेगा। पपड़ीदार त्वचा या ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट की नहीं बल्कि सही रेगुलर देखभाल की ज़रूरत होती है। 

images

क्या करें ?
1. दिनभर में अधिक से अधिक पानी पिएं ताकि त्वचा में अंदर से मॉइश्चराइज बना रहे और ड्राईनेस कम हो। 
2. अपने खानपान में पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज, खीरा और संतरा आदि शामिल करें। ये शरीर को ठंडा रखते, त्वचा को भी हेल्दी बनाए रखते हैं। 
3. डिटॉक्स वॉटर भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए पानी में नींबू के स्लाइस और अदरक के पतले टुकड़े मिलाकर पिएं। क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स करता है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने में मदद मिलती करता है। 
4. गर्मियों में अपनी स्किन के अनुसार मॉइश्चराइजर और सीरम का चयन करें। हायल्यूरोनिक एसिड और विटामिन-सी युक्त प्रोडक्ट्स इस मौसम में काफी फायदेमंद होते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उसे ब्राइट भी बनाते हैं। 
5. फेसवाश के बाद मॉइश्चराइज जर्रूर लगाएं। 
6. रात में ग्लिसरीन और गुलाबजल लगा कर सोएं या कोई अच्छी नाईट क्रीम का चयन करें अगर ये उपलब्ध न हो तो नारियल के तेल से फेस की मसाज करें। 
7. धुप में जाएं तो छटा साथ रखे या चेहरे को सूती कपडे से ढक कर रखें। 
8. हफ्ते में एक बार उबटन अपने चहरे पर लगाएं।  इससे डेड स्किन की लेयर नहीं जमेगी। 

क्या न करें ?
बार-बार चेहरा ना धोएं, इससे स्किन ज़्यादा ड्राई होती है। 
फेस पैक में निम्बू का इस्तेमाल कम करे, निम्बू ड्राईनेस को बढ़ता है।  
पसीना आने पर चेहरे को बार-बार न छुएं और ना ही रगड़े। 

कुछ घरेलु नुस्खे अपनाएं 
इसके अलावा घर पर ही एक चम्मच दूध और एक चम्मच शहद का फेस मास्क बनाकर उपयोग करने से चेहरा चमकदार और सुंदर होता है। क्योंकि दूध और शहद के खास गुण चेहरे को पोषण और निखार देता है। एलोवेरा जेल गर्मियों में त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि इससे सुबह फेस वॉश के बाद लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज रहती है और दिनभर ताजगी बनी रहती है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad