Faridabad News : दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद नागरिकों, कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच, हेल्थ चेकअप एवं सहायक उपकरण शिविर 9 जून को— प्रवीण बत्रा जोशी, महापौर
नगर निगम फरीदाबाद द्वारा भारत सरकार की योजनाओं के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद कर्मचारियों नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं सहायक उपकरण मूल्यांकन एवं वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा भारत सरकार की योजनाओं के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद कर्मचारियों नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं सहायक उपकरण मूल्यांकन एवं वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष शिविर 9 जून 2026 (मंगलवार) को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नगर निगम मुख्यालय, कॉन्फ्रेंस हॉल (कमरा नं. 100) में आयोजित किया जाएगा। 
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद नागरिकों एवं दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान करना है। महापौर के निर्देशों पर निगम प्रशासन द्वारा शिविर की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह विशेष शिविर एलिम्को एवं डॉ. सूर्य प्रकाश आरोग्य केंद्र के सहयोग से एडीपीआई स्कीम एवं आरवीपी स्कीम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में पात्र लाभार्थियों का हेल्थ चेकअप, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकता अनुसार विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए मूल्यांकन किया जाएगा, जिनमें मुख्य रूप से — सामान्य स्वास्थ्य जांच, दृष्टि जांच एवं आवश्यकता अनुसार चश्मे, सुनने में समस्या वाले व्यक्तियों हेतु (सुनने की मशीन), व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, कृत्रिम अंग एवं दिव्यांग सहायक उपकरण। आवश्यकता अनुसार अन्य स्वास्थ्य सहायक सामग्री, नगर निगम प्रशासन द्वारा शिविर के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद नागरिकों एवं दिव्यांगजनों तक सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सुविधाओं से वंचित न रहे। सभी पात्र नागरिक एवं कर्मचारी इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।नगर निगम प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों एवं दिव्यांगजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं।

About The Author
संबंधित समाचार



