Palwal News : वार्ड 41 में पेयजल व्यवस्था को मिली मजबूती, दो ट्यूबवेल शुरू

Desh Rojana
On

बल्लभगढ़ वार्ड 41 के निवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दाना पानी पार्क के सामने लगाए गए चार ट्यूबवेल में से दो ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन होने के बाद विधिवत रूप से संचालन शुरू कर दिया गया।

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ वार्ड 41 के निवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दाना पानी पार्क के सामने लगाए गए चार ट्यूबवेल में से दो ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन होने के बाद विधिवत रूप से संचालन शुरू कर दिया गया। c

इन दोनों ट्यूबवेलों से वार्ड 41 के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन ट्यूबवेलों के शुरू होने से वार्ड में पानी की समस्या काफी हद तक दूर होगी और लोगों को नियमित जलापूर्ति मिल सकेगी। इस मौके पर पार्षद महेश गोयल, पार्षद योगेश शर्मा,सचिन गर्ग सहित स्थानीय गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad