महिला सशक्तिकरण को जन आंदोलन बनाने की पहल - 15 अप्रैल को निकलेगी ‘नारी शक्ति पदयात्रा’, 16 को होगा नारी वंदन सम्मेलन
- 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर दें ‘नारी शक्ति वंदन’ को समर्थन - वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने की नारी शक्ति वंदन अभियान' की तैयारियों की समीक्षा
डीसी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि जिले में 15 अप्रैल को निर्धारित रूटों पर 'नारी शक्ति पदयात्रा' का भव्य आयोजन किया जाए और 16 अप्रैल को नारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ 'नारी शक्ति वंदन अभियान' की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देना है। राज्य स्तरीय दिशा-निर्देशों के उपरान्त उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जिले के अधिकारियों को कार्ययोजना लागू करने के निर्देश देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत नारी शक्ति सम्मेलन, पदयात्रा और स्कूटी व बाइक रैली जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

15 अप्रैल को निकलेगी ‘नारी शक्ति पदयात्रा’, 16 को होगा नारी वंदन सम्मेलन
डीसी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि जिले में 15 अप्रैल को निर्धारित रूटों पर 'नारी शक्ति पदयात्रा' का भव्य आयोजन किया जाए और 16 अप्रैल को नारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति पदयात्रा में व्यापक स्तर पर सामाजिक रूप से सक्रिय महिलाएं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, स्कूलों एवं कॉलेजों की छात्राएं, एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स सहित विभिन्न वर्गों की महिलाओं की भागीदारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन आयोजनों के माध्यम से महिलाओं की सक्रिय नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, महिला सशक्तिकरण के विषयों पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार-विमर्श सत्रों के जरिए समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर दें ‘नारी शक्ति वंदन’ को समर्थन
अभियान की पहुंच बढ़ाने के लिए डिजिटल माध्यमों पर #NariShaktiVandan हैशटैग के साथ सोशल मीडिया कैंपेन चलाया जाएगा। डीसी ने नागरिकों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील करते हुए एक विशेष मिस्ड कॉल अभियान की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आमजन मोबाइल नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर इस नारी शक्ति वंदन अभियान के प्रति अपना समर्थन दर्ज करा सकते हैं।
बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, सीईओ जिला परिषद शिखा, फरीदाबाद एसडीएम हनी बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, सीडीपीओ मिनाक्षी चौधरी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



