Nuh Mewat News: जनगणना-2027 में जिला नूंह ने बनाई उल्लेखनीय प्रगति, प्रदेश में चौथा स्थान पर

जिला नूंह में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स का कार्य 97.78 प्रतिशत पूर्ण

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिला नूंह में जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (एचएलबी) का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वय से कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है।

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिला नूंह में जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (एचएलबी) का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वय से कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है।IMG-20260524-WA0092
उन्होंने बताया कि 24 मई तक प्राप्त प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 2659 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 2600 ब्लॉक्स का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में 59 ब्लॉक्स पर कार्य प्रगति पर है। जिले की कुल प्रगति 97.78 प्रतिशत दर्ज की गई है। इन आंकड़ों के अनुसार पूरे हरियाणा में जिला नूंह चौथे स्थान पर है।
उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार तीन चार्ज में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य चार्ज में 98 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जिले की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सटीक आंकलन किया जाता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शेष कार्य को भी पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा सभी क्षेत्रों में आवश्यक सहयोग एवं संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि जनगणना-2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त