समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल पर पेंडिंग शिकायतों को करें जीरो: उपायुक्त

Desh Rojana
On

डीसी वशिष्ठ ने कहा कि पंचायत और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें अधिक पेंडिंग हैं, विभाग शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करें।

पलवल। डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निदान करना सरकार की और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी पेंडिंग शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करवाएं। शिकायतों को जीरो करें तथा अपडेट रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में पेंडिंग शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। 

palwal1
लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक लेते हुए डीसी।


इस अवसर पर डीसी वशिष्ठ ने कहा कि पंचायत और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें अधिक पेंडिंग हैं, विभाग शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करें। जिला प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसंतोष को बढ़ावा देना है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों की जो भी शिकायतें लंबित हैं वे उन पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों को शून्य पर लाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी हर रोज पोर्टल जरूर चेक करें और निर्धारित समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें। एटीआर में प्रॉपर स्पीकिंग ऑर्डर लगाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो शिकायत दो या इससे अधिक बारे रिओपन हुई है उस पर एमिनेंट पर्सन के साइन करवाना अनिवार्य है। 
बैठक में सीटीएम प्रीति रावत, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।