सातवीं की छात्रा पाकीजा बनी हाफिज ए कुरान

Desh Rojana
On

आधुनिक शिक्षा प्राप्ति के साथ साथ हाफिज ए कुरान बनकर पाकीज़ा ने मेवात की उन होनहार लड़कियों में जगह बना ली है।जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मिशाल कायम की है।

 

हथीन:आधुनिक शिक्षा प्राप्ति के साथ साथ हाफिज ए कुरान बनकर पाकीज़ा ने मेवात की उन होनहार लड़कियों में जगह बना ली है।जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मिशाल कायम की है।

IMG-20260211-WA0647

पाकीज़ा मोदिश पब्लिक स्कूल हथीन में सातवीं कक्षा में पढ़ती है और अंग्रेजी तालीम के साथ अपने बुलंद हौंसलों को परवान देने के लिए हाल ही में हाफिज ए कुरान मुकम्मल की है।पाकीज़ा के हाफिज ए कुरान बनने पर रिश्तेदारों,उलेमाओं और क्षेत्र के बुद्धिजीवियों सहित गणमान्य लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी है।उनके सम्मान में उनके पिता मोहम्मद आरिफ हुसैन मांगरिया ने  वाटिका फार्म  खिल्लुका में कार्यक्रम का आयोजन किया ।सामाजिक कार्यकर्ता शाहमुद्दीन खान मेवाती ने कहा है कि हमें पाकीज़ा से प्रेरणा लेकर बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए़।बेटी दो परिवारों को रोशन करती है।कार्यक्रम में पाकीज़ा को फूल और नोटों की मालाओं सहित अनेक उपहार दिए गए।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad