छांयसा गांव में मौतों का सिलसिला नही थम रहा, बुधवार को हुई 20 वर्षीय युवक की मौत

विधायक मोहम्मद  इसराईल चौधरी ने जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ से सम्पर्क कर छांयसा में हो रही मौतों की जानकारी दी।

Desh Rojana
On

गांव छांयसा में अस्वभाविक रूप से हो रही मौतों का सिलसिला थम नही पा रहा है। बुधवार को हेपिटाइटिस बी एवं सी से  पीड़ित 20 वर्षीय युवक दिलशाद पुत्र हकमुद्दीन की  मौत हो गई। दिलशाद की मौत नूँह नलहड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई। 

हथीन: गांव छांयसा में अस्वभाविक रूप से हो रही मौतों का सिलसिला थम नही पा रहा है। बुधवार को हेपिटाइटिस बी एवं सी से  पीड़ित 20 वर्षीय युवक दिलशाद पुत्र हकमुद्दीन की  मौत हो गई। दिलशाद की मौत नूँह नलहड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई। छांयसा गांव स्थित पीएचसी के इंचार्ज डॉक्टर देवेंद्र जाखड़ ने पुष्टि की है कि दिलशाद की मौत हेपिटाइटिस बी एवं सी रोग से हुई है। उनका कहना है कि अब तक हैपटाइटिस बी रोग से दिलशाद सहित चार मौतों की पुष्टि हुई है। हुजेफ़, जमीला एवं समसुद्दीन की मौतें भी हैपटाइटिस बी से हुई हैं। अन्य मौतें अलग अलग कारणों से हुई हैं। अभी भी दो अन्य मरीज भी हैपटाइटिस बी से पीड़ित हैं। जिनका इलाज चल रहा है। पीएचसी छांयसा में इंचार्ज डॉक्टर देवेंद्र जाखड़ ने स्टाफ की बैठक बुलाई।

IMG-20260210-WA0634

बैठक में निर्णय लिया गया है कि गांव छांयसा में सघन विशेष परीक्षण ,सर्वेक्षण एवं स्क्रीनिंग प्रोग्राम जारी रहेगा। रोजाना ओपीडी कैम्प भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सैम्पल लेकर लैब में परीक्षण कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नियमानुसार हैपटाइटिस बी की वेक्सीन भी गर्भवती महिलाओं को लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पानी के सैम्पल लिए गए हैं अभी तक उनकी रिपोर्ट नही आई है। छांयसा ग्राम पंचायत के पंच अब्दुल करीम ने बताया कि गांव में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी बच्चों ,युवाओं एवं  बुजर्गों को हेपिटाइटिस बी की वेक्सीन लगाए। जिससे लोगों से भय का माहौल समाप्त हो सके। विधायक मोहम्मद  इसराईल चौधरी ने जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ से सम्पर्क कर छांयसा में हो रही मौतों की जानकारी दी। उन्होंने जिला उपायुक्त से उचित प्रबंध करने की मांग की। जिला उपायुक्त ने जिला सिविल सर्जन सतेंद्र वशिष्ठ को इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। विधायक ने बताया कि छांयसा गांव के मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad