मार्च माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित होगा फ्लावर फेस्टिवल
आने वाले समय में फूड फेस्टिवल और लिटरेचर फेस्टीवलों के आयोजन को लेकर भी हो रही है प्लानिंग : धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त
शहर में हरियाली को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मार्च 2026 में “फ्लावर फेस्टिवल” का आयोजन किया जा रहा है।
फरीदाबाद: शहर में हरियाली को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मार्च 2026 में “फ्लावर फेस्टिवल” का आयोजन किया जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फ्लावर फेस्टिवल के अंतर्गत मौसमी फूलों की आकर्षक प्रदर्शनी, थीम आधारित गार्डन, वर्टिकल गार्डन, पॉटेड प्लांट्स, बोन्साई, कैक्टस एवं सक्युलेंट्स, कट फ्लावर डिस्प्ले तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही स्कूलों, कॉलेजों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs), निजी नर्सरियों, सरकारी विभागों एवं आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
निगम आयुक्त ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम को पूरी तरह इको-फ्रेंडली तरीके से आयोजित किया जाएगा।
नगर निगम धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी दी कि निगम के एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल की देखरेख में यह आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इससे पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा फ्लावर्स फेस्टिवल का आयोजन किया जाता था जो पिछले कई सालों से बंद है।
फरीदाबाद शहर के सभी नागरिकों, संस्थानों, शैक्षणिक संगठनों, नर्सरी संचालकों, सामाजिक संगठनों एवं पर्यावरण प्रेमियों से इस फ्लावर फेस्टिवल में बढ़-चढ़कर भाग ले और एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल से संपर्क करें ताकि फरीदाबाद को और अधिक हरा-भरा, स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



