देश भर में 62:38 करोड़ की साइबर ठगी करने के 11 आरोपी गिरफ्तार

इंवेस्टमेंट, इंस्टाग्राम व लोन ऐप के जरिए करते फ्रॉड

Desh Rojana
On

साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीमों ने देश भर में 62:38 करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंवेस्टमेंट फ्रॉड, इंस्टाग्राम संबंधित फ्रॉड और लोन ऐप के जरिए फ्रॉड की साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। 

 

गुरुग्राम: साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीमों ने देश भर में 62:38 करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंवेस्टमेंट फ्रॉड, इंस्टाग्राम संबंधित फ्रॉड और लोन ऐप के जरिए फ्रॉड की साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। 

Cyber-Crime (1)
पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा के मार्गदर्शन में एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान की अगुवाई में साइबर क्राइम वेस्ट व साउथ थाना की टीमों ने साइबर ठगी करने वाले बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगह से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन व एक सिम बरामद किए। जिनका विश्लेषण/जांच करने पर पता चला कि आरोपियों ने देश भर में 62.38 करोड़ रुपए की साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके खिलाफ पूरे देश में कुल 8405 शिकायतें, 252 केस दर्ज हैं । जिनमें से छह केस गुरुग्राम के साइबर क्राइम ईस्ट, एक केस साइबर क्राइम वेस्ट तथा एक केस साइबर क्राइम साउथ थाना में दर्ज है। 

इंवेस्टमेंट, इंस्टाग्राम व लोन ऐप के जरिए करते फ्रॉड

एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा  गिरफ्तार किए गए आरोपी इंवेस्टमेंट फ्रॉड, इंस्टाग्राम संबंधित फ्रॉड और लोन ऐप के जरिए फ्रॉड की साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। गुरुग्राम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल, व्हाट्सऐप, या सोशल मीडिया मैसेज पर विश्वास न करें। स्वयं को सीबीआई, पुलिस, एनसीबी बताकर डिजिटल अरेस्ट करने वाले ठगों से सावधान रहें। निवेश या ट्रेडिंग के नाम पर भेजे गए लिंक व एप्स से दूर रहें। साईबर अपराधों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस निरंतर व्यापक व तकनीकी जांच कर रही है। साईबर ठगी में लिप्त हर आरोपी को चिन्हित करके उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad