दीपक नांदल का गुर्गा एनकाउंटर में ढेर, दूसरे साथी के पैर में लगी गोली

बजे बंधवाड़ी टोल प्लाजा के पास जंगलों में हुआ एनकाउंटर, पुलिस कर्मी को भी लगी गोली

Desh Rojana
On

सेक्टर-40 थाना क्षेत्र के कन्हई गांव में राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर को गुरुग्राम पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र के कन्हई गांव में राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर को गुरुग्राम पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उसका दूसरा साथी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। दोनों शूटर दीपक नांदल गैंग के बताए गए हैं।pudharinews_2024-06_98eea799-97c9-47ea-bb79-152a6ef8e545_crime_news_780x470
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे बंधवाड़ी टोल प्लाजा के पास जंगल क्षेत्र में यह घटनाक्रम हुआ। दोनों को एक-एक गोली लगी। बरामदगी के दौरान आरोपितों ने हथियार निकालकर पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की। शूटरों ने करीब आठ राउंड फायरिंग की।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों द्वारा फायरिंग में एक पुलिसकर्मी नवीन कुमार को भी गोली लगी है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस ने दोनों को दो दिन पहले पंजाब के तरनतारण से पकड़ा था और इन्हें सोमवार सुबह हथियार बरामदगी के लिए लेकर बंधवाडी के पास पहुंची थी।
शूटरों ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें दोनों को गोलियां लगीं। एक आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरुशेर के रूप में हुई है।
कन्हई गांव में रहने वाले सौरभ यादव राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के रूप में काम करते हैं। दो मई की रात उनके घर के बाहर दो शूटरों ने चार राउंड फायरिंग की थी। इसमें दो गोलियां बाहर सुरक्षा में तैनात सिपाही के हाथ और पैर को छूकर निकल गई थी।
इस मामले में सेक्टर-40, 17 और 39 क्राइम ब्रांच की टीमों ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो शूटर गुरशेर सिंह और जसपाल को पंजाब के तरनतारण से पकड़ा था। दोनों नौने गांव के रहने वाले थे।
पुलिस टीम सोमवार सुबह इन दोनों को बंधवाड़ी के पास हथियार बरामदगी के लिए लेकर पहुंची थी। यहां दोनों शूटरों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई की। एक गोली गुरुशेर सिंह की पीठ पर लगी। जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं, उसका साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad