अब छोरियां दिखाएंगी कबड्डी में जौहर

एक अगस्त से होगी एशियन कबड्डी लीग

Desh Rojana
On

अब बेटियां भी कबड्डी में अपना जौहर दिखा विश्व स्तर पर प्रोफेशनल कबड्डी की सहभागी बनेगी। एक अगस्त से एशियन कबड्डी लीग होगी। दुनिया की पहली पेशेवर महिला कबड्डी लीग का आधिकारिक शुभारंभ गुरुग्राम में हुआ।

गुरुग्राम।अब बेटियां भी कबड्डी में अपना जौहर दिखा विश्व स्तर पर प्रोफेशनल कबड्डी की सहभागी बनेगी। एक अगस्त से एशियन कबड्डी लीग होगी। दुनिया की पहली पेशेवर महिला कबड्डी लीग का आधिकारिक शुभारंभ गुरुग्राम में हुआ। IMG_20260511_205455
इसमें आठ शहर आधारित फ्रेंचाइज़ी में एशिया महाद्वीप की 120 अनुबंधित पेशेवर खिलाड़ी खेलती नजर आएगी। 
बताया जा रहा है कि केवल एक लीग नहीं,  महिला सशक्तिकरण का आंदोलन है। भारत की महिलाएं दशकों से उच्चतम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलती आ रही हैं। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतती आ रही हैं, एशियाई चैंपियनशिप्स में शीर्ष स्थान हासिल करती आ रही हैं। फिर भी, अब तक उनके लिए कोई पेशेवर लीग नहीं थी। एकेएल इसे हमेशा के लिए बदलने आई है। लोगों को इससे सीधे जोड़ने के लिए दिल्ली से पंजाब के फ़ाज़िल्का तक मोटरसाइकिल यात्रा भी निकाली गई है। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad