Kurukshetra News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

Desh Rojana
On

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ ऋषिपाल मथाना के पूज्य पिताजी  ज्ञानचंद  के स्वर्गवास के उपरांत आज हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. अर्चना गुप्ता ने कुरुक्षेत्र सेक्टर-8 स्थित डॉ. ऋषिपाल मथाना के निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कुरुक्षेत्र: भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ ऋषिपाल मथाना के पूज्य पिताजी श्री ज्ञानचंद के स्वर्गवास के उपरांत आज हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. अर्चना गुप्ता ने कुरुक्षेत्र सेक्टर-8 स्थित डॉ. ऋषिपाल मथाना के निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

WhatsApp Image 2026-09-26 at 12.16.39 PM
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं डॉ. अर्चना गुप्ता ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इस कठिन समय में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि माता-पिता का निधन परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण होता है। ऐसी घड़ी में अपनों का साथ और संवेदनाएं परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करती हैं।

WhatsApp Image 2026-09-26 at 12.16.56 PM
इस अवसर पर डॉ. ऋषिपाल मथाना एवं परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा डॉ. अर्चना गुप्ता का शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।परिवारजनों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने भी ज्ञानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad