ग्रीवेंस कमेटी में बोले उद्योग मंत्री मेडिकल कालेज में मरीजों को दी जाएं सभी सुविधाएं

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में 17 परिवाद, 12 का मौके पर किया समाधान

Desh Rojana
On

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को चिकित्सा संबंधी सभी सुविधाएं देने को प्रतिबद्ध है।

नूंह: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को चिकित्सा संबंधी सभी सुविधाएं देने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नल्हड़ के निदेशक को निर्देश दिए कि इस मेडिकल में मरीजों के लिए इलाज संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट व कार्डियोलॉजिस्ट जैसे जो भी पद रिक्त हैं, उन पर नियुक्ति जल्द से जल्द करवाएं। मरीजों को निशुल्क दवाइयां व पौष्टिक आहार भी उपलब्ध करवाएं।  IMG-20260424-WA0099
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने एजेंडे में शामिल कुल 17 परिवादों को सुना तथा 12 परिवादों का मौके पर ही निपटारा किया। शेष 5 शिकायतों को लंबित रखते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही कर आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 
उद्योग मंत्री ने सद्दीक नगर नूंह निवासी इमरान, अनवर व सौरव की उनकी कालोनी के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने संबंधी शिकायत पर एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि इसका सर्वे करवाकर उचित कार्यवाही करें। इसी प्रकार जटवाड़ा निवासी जितेंद्र की थी कि प्राइमरी स्कूल पर कई लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है, इस पर उद्योग मंत्री ने एसडीएम व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए और इसकी जांच कर अवैध कब्जा हटवाया जाए। एक अन्य मामले में गांव बैंसी निवासी इबनस की शिकायत थी कि गांव की पंचायती जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है, जिसे कब्जा मुक्त कराया जाए, मंत्री ने इस शिकायत पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इंडरी को निर्देश दिया कि वे पंचायती जमीन पर हुए कब्जे की पैमाइश करवाकर रिपोर्ट प्रशासन को दें।
इसी प्रकार गांव गवंशपुर तहसील पुन्हाना निवासी फारूक अहमद की थी कि उसने बिजली निगम में ट्ïयूबवैल के कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है, लेकिन उसका कनेक्शन नहीं दिया जा रहा, इस पर उद्योग मंत्री ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि उसका ट्यूबवैल कनेक्शन देने संबंधी उचित कार्यवाही की जाए। गांव गांगोली तहसील इंडरी निवासी सुरेश एवं अन्य की शिकायत थी कि उसने अपनी गेहूं की फसल का बीमा करवाया हुआ था, लेकिन खराबे पर संंबंधित बीमा का लाभ नहीं दिया गया और बेवजह क्यूरी लगा दी, इस पर उद्योग मंत्री ने कृषि विभाग व बीमा कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रभावित किसानों को बीमा क्लेम उचित लाभ देना सुनिश्चित करें। 
इससे पहले उपायुक्त अखिल पिलानीे ने बैठक में पहुंचने पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री का स्वागत किया और एजेंडे की शिकायतों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर नूंह के विधायक आफताब अहमद, वक्फ बोर्ड हरियाणा के प्रशासक जाकिर हुसैन, जिला परिषद के अध्यक्ष जान मोहम्मद, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, जिला नगर आयुक्त दलबीर फोगाट, एसडीएम पुन्हाना अमित गुलिया, एसडीएम तावड़ू जितेंद्र कुमार गर्ग, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण, एसडीएम नूंह आदित्य विक्रम, सचिव आरटीए मुनीष सहगल, जिला राजस्व अधिकारी रणविजय सिंह सुल्तानिया व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित समिति के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad