नूंह पुलिस की सख्त चेतावनी: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई

Desh Rojana
On

 जिला नूंह में बढ़ते शोर-शराबे और लाउड म्यूजिक को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। नूंह पुलिस कप्तान डॉ अर्पित जैन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रात 10 बजे के बाद डीजे या तेज आवाज में गाने बजाना कानून का सीधा उल्लंघन है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नूंह/मेवात:  जिला नूंह में बढ़ते शोर-शराबे और लाउड म्यूजिक को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। नूंह पुलिस कप्तान डॉ अर्पित जैन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रात 10 बजे के बाद डीजे या तेज आवाज में गाने बजाना कानून का सीधा उल्लंघन है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस कप्तान ने कहा कि अगर किसी को अपने घर या किसी आयोजन में संगीत बजाना है, तो उसकी आवाज केवल आयोजन स्थल तक ही सीमित रहनी चाहिए। आवाज बाहर जाकर आम लोगों को परेशान करती है, तो उसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें डीजे और साउंड सिस्टम को जब्त करना, जुर्माना लगाना और संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना शामिल है।

WhatsApp Image 2026-05-06 at 11.24.17 PM (2)
दरअसल, नूंह जिले में शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। खासतौर पर देर रात तक “कान फोड़ू” आवाज में गाने बजाने से आम लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। बीमार, बुजुर्ग और दिल के मरीजों के लिए यह शोर गंभीर समस्या बन जाता है। कई बार बच्चों की पढ़ाई और लोगों की नींद भी प्रभावित होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई आयोजनों में नियमों की पूरी तरह अनदेखी की जाती है और देर रात तक तेज ध्वनि प्रदूषण फैलाया जाता है। ऐसे में पुलिस का यह कदम आमजन के हित में बेहद जरूरी और सराहनीय माना जा रहा है।
इलाके के नागरिकों ने पुलिस कप्तान के इस फैसले की जमकर तारीफ की है और उम्मीद जताई है कि इससे न केवल ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगेगी, बल्कि लोगों को राहत भी मिलेगी। उनका कहना है कि कानून का पालन सभी को करना चाहिए ताकि समाज में शांति और अनुशासन बना रहे।
नूंह पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और रात 10 बजे के बाद लाउड म्यूजिक से परहेज करें। पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर किसी को कहीं नियमों का उल्लंघन होता दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस कप्तान डॉ अर्पित जैन ने का साफ संदेश दिया है कानून का पालन करें, वरना सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad