Nuhmewat News: केएमपी व मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त अखिल पिलानी

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिला से गुजर रहे राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजमार्गों पर यातायात को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिला से गुजर रहे राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजमार्गों पर यातायात को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़कों पर अवैध कट, अतिक्रमण, अवैध ढाबों तथा क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके।
मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस दिशा में एनएचएआई तथा लोक निर्माण विभाग को सक्रियता से कार्य करना होगा।IMG-20260519-WA0044 (1)
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि मुंबई एक्सप्रेस-वे पर किसी भी प्रकार के अवैध ढाबे संचालित न होने दिए जाएं तथा नूंह जिला सीमा में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। उन्होंने संबंधित एसडीएम को नियमित चेकिंग अभियान चलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर अवैध पार्किंग सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रही है।
उन्होंने केएमपी एक्सप्रेस-वे पर बने गड्ढों के शीघ्र पैचवर्क और मरम्मत कार्य कराने के भी निर्देश दिए, ताकि मार्ग पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।
अतिक्रमण हटाने और अवैध कट बंद करने के निर्देश
उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर गांव घासेड़ा, फिरोजपुर नमक, रेवासन, मालब, भादस और बड़कली चौक सहित अन्य स्थानों पर अवैध कट एवं अतिक्रमण की समस्या का जल्द समाधान करने को कहा। इसके साथ ही नूंह शहर में अडबर चौक से झंडा चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने पिनगवां और पुन्हाना शहरों में भी मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन, एसीयूटी अमितेज पांगती, एसडीएम नूंह कंवर आदित्य विक्रम, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण (वर्चुअल माध्यम से), एसडीएम तावडू जितेंद्र कुमार (वर्चुअल माध्यम से), एसडीएम पुनहाना अमित गुलिया (वर्चुअल माध्यम से), आरटीए सचिव मुनीश सहगल, डीएसपी पृथ्वी सिंह, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रदीप सिंधु, सहायक माइनिंग अधिकारी सुरेंद्र सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad