12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष योग सहायकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण

योग प्रोटोकॉल के तहत अभ्यास जारी, जनसामान्य तक पहुंचाया जाएगा योग का संदेश : डॉ. संजीव कुमार

Desh Rojana
On

हरियाणा आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजीव कुमार के मार्गदर्शन और जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रवीण गोयल के नेतृत्व में आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा सभी आयुष योग सहायकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

हरियाणा आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजीव कुमार के मार्गदर्शन और जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रवीण गोयल के नेतृत्व में आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा सभी आयुष योग सहायकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आयुष विभाग के ट्रेनिंग हॉल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी आयुष योग सहायकों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।

02
डॉ. प्रवीण गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान 45 मिनट के निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रार्थना, कंधे व गर्दन के सूक्ष्म व्यायाम, खड़े होकर, बैठकर, पेट व पीठ के बल किए जाने वाले आसनों के साथ-साथ प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में आयुष योग सहायकों द्वारा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों तथा आमजन को भी योग के प्रति जागरूक करते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दिनचर्या में अपनाकर स्वस्थ जीवन यापन कर सकें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad