मंडियों में गेहूं उठान कार्य में तेजी लाएं अधिकारी : डीसी

-डीसी अभिषेक मीणा ने अनाज मंडियों में खरीद प्रक्रिया सहित जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर की बैठक

Desh Rojana
On

डीसी अभिषेक मीणा ने अनाज मंडियों में रबी फसल की चल रही खरीद प्रक्रिया और उठान सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

रेवाड़ी:
डीसी अभिषेक मीणा ने अनाज मंडियों में रबी फसल की चल रही खरीद प्रक्रिया और उठान सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। 
उन्होंने जिला की मंडियों में गेहूं उठान के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक से पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने भी प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला की मंडियों में गेहूं के उठान कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई न बरते और प्रक्रिया तेजी से संचालित की जाए। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता का पूरा ध्यान रखा जाए। मंडियों में नोडल अधिकारियों द्वारा पूरी निगरानी रखी जाए। गेहूं उठान प्रक्रिया को लेकर लगाए गए वाहनों की मॉनिटरिंग भी की जाए।

WhatsApp Image 2026-04-16 at 12.26.41 AM
रेवाड़ी में रबी फसल की खरीद और उठान कार्य को लेकर बैठक लेते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

इसके अलावा किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीद सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाए ताकि आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न आए।
डीसी ने बताया कि खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को समय पर भुगतान किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। खरीद एजेंसियों द्वारा स्टोरेज व्यवस्था को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किए जाएं। 
डीसी अभिषेक ने बताया कि जिला की मंडियों में रबी सीजन के तहत सरसों और गेहूं की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक कुल 32107 मीट्रिक टन गेहूं की आवक और 17239.80 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से 9627.55 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग पूरी हो चुकी है और शेष लिफ्टिंग के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एसडीएम सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad