रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चला पुलिस का सर्च अभियान

Desh Rojana
On

जिला पुलिस की ओर से स्वैत टीम के साथ धारूहेड़ा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या व बांग्ला देशी नागरिकों का पता लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया।

रेवाड़ी:जिला पुलिस की ओर से स्वैत टीम के साथ धारूहेड़ा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या व बांग्ला देशी नागरिकों का पता लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर संदिग्ध लोगों की जांच की। पुलिस टीम ने वहां पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी लेकर उनके पहचान पत्र और वाहनों के कागजातों की जांच की।
12 Rewari 2
लोगों के पहचान पत्रों की जांच करती पुलिस।
 
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और ये अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में बाहर से आकर रहने वाले लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से पहचान होना अत्यंत आवश्यक है। एसपी ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad