जिले के कस्बा बावल में डा भीम राव अम्बेडकर पार्क के समीप एक जिम परिसर में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर 22 नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित
जिले के कस्बा बावल में डा भीम राव अम्बेडकर पार्क के समीप एक जिम परिसर में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर 22 नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित राजीव चौक पर आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर उक्त अभियान के जिला प्रभारी रघुबीर भारद्वाज ने मुख्य वक्ता के रूप में कांग्रेस पार्टी और इसके समानांतर संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक बैठक में अपनी बात रखी।
इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने की। बैठक में विशेष रूप से एडवोकेट मनोज कोसली, पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवर दीवान सिंह चौहान भी शामिल हुए। इनका बैठक में फूलमालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में मंच संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी राजेंद्र सिंह ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में अपनी बात रखते पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवर दीवान सिंह चौहान और मंच पर बैठे रघुवीर भारद्वाज।
बैठक में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर 23 को कांग्रेस पार्टी देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। जिला रेवाड़ी में भी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होने जा रहा है। इसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बावल क्षेत्र के लोगों ने सदैव कांग्रेस के हर कार्यक्रम को सफल बनाया है, इसलिए मुझे आशा है कि आप इस कार्यक्रम में भी भारी समर्थन के साथ शामिल होंगे। बैठक में अपने विचार रखने वालों में बावल से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह हरचंदपुर, एडवोकेट चरण सिंह साबन, चरण सिंह ढिल्लो बनीपुर पूर्व प्रधान जाट समाज रेवाड़ी, चरण सिंह खेड़ा मुरार, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, एडवोकेट मनोज आदि शामिल हैं।
बैठक में प्रमुख रूप से चौधरी भगवान सिंह तिहाड़ा जिमवाले, नंगली परसापुर पैक्स के पूर्व चेयरमैन सूरत सिंह, महासिंह किशनपुर, मुनीराम बिदावास, सरपंच रणधीर सिंह सदस्य नांगल तेजू पैक्स, राजेंद्र सिंह उर्फ पप्पी प्राणपुरा, जुगलाल लोर बनीपुर, मीर सिंह उप चेयरमैन नांगल तेजू पैक्स आदि शामिल रहे।