थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने वर्ष 2024 फरवरी माह में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 91 हजार रुपए उड़ाने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव मोहिन्द्रा निवासी जोतोन पॉल के रूप में हुई है।
धारूहेड़ा : थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने वर्ष 2024 फरवरी माह में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 91 हजार रुपए उड़ाने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव मोहिन्द्रा निवासी जोतोन पॉल के रूप में हुई है। आरोपी।
पुलिस के पास गत 21 फरवरी 2024 को सेक्टर-6 धारूहेड़ा निवासी रवि कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर दोपहर के समय एक मैसेज आया। मैसेज में उसके खाते से 91 हजार रुपए निकाले जाने की जानकारी दर्ज थी। उसने तुरंत केनरा बैंक, धारूहेड़ा जाकर पूछताछ की तो उसे पता चला उसकी रकम पप्पू नाम के खाता धारक के खाते में ट्रांसफर हुई है। इस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव मोहिन्द्रा निवासी पप्पू हलदार औरगोकुलपाल और पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव उत्तर लक्ष्मीपुर हालआबाद सिक्किम के जिला गंगटोक के गांव बालाजी भोग रानिपुल निवासी जीबोन माहको को पहले गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को इन आरोपियों से पूछताछ में यह पता चला कि किआरोपीपप्पू हलदारके खाते में 91 हजार रुपए ट्रांसफर हुए थे जबकि गोकुलपाल व जीबोन माहको ने कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाए थे। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में चौथा आरोपी पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव मोहिन्द्रा निवासी जोतोन पॉल की गिरफ्तारी हुई।आरोपीजोतोन पॉल ने भी साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने इस आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस जल्द इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।