बारह राज्यों-यूटी में एसआईआर 6.08 करोड़ लोगों के कटे नाम
यूपी में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़, बंगाल में 91 लाख वोटर फाइनल लिस्ट से बाहर
चुनाव आयोग ने 24 जून 2025 को देशभर में एसआईआर कराने का आदेश दिया था। अब तक 10 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेश कवर हुए। पहले फेज में बिहार, दूसरे में नौ राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेश शामिल थे। असम में एसआईआर के बजाय 10 फरवरी को स्पेशल रिवीजन पूरा हुआ था। इस प्रक्रिया के दौरान कई राज्यों में शेड्यूल में बार-बार बदलाव हुए। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों ने इसे चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
नई दिल्ली: चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (एसआईआर) के दूसरे फेज के तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई। इसके पूरा होने के बाद नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट में कुल 6.08 करोड़ नाम कम हुए हैं।

पिछले साल 27 अक्टूबर को एसआईआर शुरू होने से पहले 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मतदाता करीब 51 करोड़ थे। फाइनल लिस्ट के बाद यह संख्या 44.92 करोड़ रह गई।एसआईआर के दूसरे फेज में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़,केरल, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा समेत पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप की फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश की गई है। उत्तर प्रदेश में एसआईआर की फाइनल लिस्ट में वोटर्स 13 प्रतिशत घटकर 13.39 करोड़ रह गए हैं। यानी 2.04 करोड़ नाम कट गए हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में भी करीब 91 लाख नाम बाहर हुए।

About The Author
संबंधित समाचार



