आईटीआई में 24 नवंबर को लगेगा अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेला

Desh Rojana
On

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेशानुसार प्रदेश में स्थित सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रोजगार

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेशानुसार प्रदेश में स्थित सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रोजगार व अप्रेंटिस मेलों का आयोजन हर महीने किया जा रहा है। इसी दिशा में कार्य करते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में 24 नवंबर 2025 को अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में फरीदाबाद व पलवल औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाई भाग ले रही हैं। इन उद्योगों ने अपनी मांग आईटीआई पलवल के शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी कैप्टन उदय सिंह को दी है।

14179-rojgarmela-min
आईटीआई शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी कैप्टन उदय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक इकाइयों की मांग अनुसार अधिकतर आईटीआई पास मशीनिस्ट, वेल्डर, फिटर, डिप्लोमा मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, टूल एंड डाई मेकर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, कोपा, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक व अन्य ट्रेड्स और हेल्पर के लिए 10वीं, 12वीं पास आउट छात्र-छात्राओं की रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए आवश्यकता है। इस मेले में जिला के सभी आईटीआई पास तथा नॉन आईटीआई विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं। जिन उद्योगों ने अपनी डिमांड आईटीआई पलवल को भेजी है, इनमें मॉडर्न ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड सोहना, डी-डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड पृथला, सुमिरिको प्राइवेट लिमिटेड पलवल, शिवानी लॉक्स प्राइवेट लिमिटेड पृथला, ट्रिनिटी टच प्राइवेट लिमिटेड पृथला, फ्लोवैल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पृथला, फेरोंन ट्यूब प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम फरीदाबाद, ई- स्पिरिट ट्रकिंग पलवल, सीएमआर प्राइवेट लिमिटेड पृथला, वीनस इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड पलवल, फीनिक्स कॉन्टैक्ट प्राइवेट लिमिटेड पृथला, फेरोंन ट्यूब प्राइवेट लिमिटेड पृथला इत्यादि शामिल है तथा इन उद्योगों के साथ-साथ अन्य उद्योग भी रोजगार मेले में भाग लेंगे।
प्लेसमेंट अधिकारी कैप्टन उदय सिंह ने आह्वान करते हुए कहा कि रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप पाने के इच्छुक अभ्यार्थी 24 नवंबर 2025 को आईटीआई पलवल की शिक्षुता एवं प्लेसमेंट सेल में आकर सुबह 10 बजे संपर्क कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक छात्रों को अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार दिलवाया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad