Faridabad News : अंडरपास निर्माण कार्य के लिए जल्द ही केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक मूलचंद शर्मा द्वारा किया जाएगा भूमि पूजन
रेल लाइन क्रॉस करते समय होने वाले हादसों से मिलेगी निजात
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने मुजेसर अंडरपास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
फरीदाबाद। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने मुजेसर अंडरपास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। 
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि यहां कार्य में अड़चन बने हुए मकानों एवं झुग्गियों को हटा दिया गया है। भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा कि यह अंडरपास क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यहां रेलवे लाइन क्रॉस करते समय होने वाली दुर्घटनाओं से भी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर एवं विधायक पंo मूलचंद शर्मा द्वारा भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इसके बाद कार्य को तेज गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्थल पर पानी और गैस पाइपलाइन को शिफ्ट करने का कार्य जारी है, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस अवसर पर स्थानीय निवासी, उद्योगपति एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



