Palwal News: ग्राम पंचायतों में 6 जून तक जारी रहेगा ‘स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु’ अभियान
स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत सीईओ जितेंद्र कुमार ने ली बैठक
स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत जिला पलवल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पलवल। ‘स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत जिला पलवल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिला में उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन और निर्देशन में जिला की 263 ग्राम पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 6 जून तक जारी रहेगा। सीईओ ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत गांव में ठोस कचरा प्रबंधन कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसके लिए ग्रामीणों को गीले कूड़े व सूखे कूड़े का किस तरह से निस्तारण किया जा सकता है इसके बारे जागरूक किया जाएगा उन्होंने जिला व खंड स्तर के अधिकारियों को निर्देश जारी किए ग्रामीण क्षेत्रों स्वच्छ गांव होने पर सुरक्षित जलवायु रहेगी। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक होती है इसका उपयोग न करें। उन्होंने बताया इस अभियान के तहत 4 जून पौधा रोपण व स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 जून को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें एसडब्ल्यूएम रूल्स 2026 के बारे जागरूक किया जाएगा। सीईओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों में घर घर से कूड़ा उठाना तथा कूड़े का एसडब्ल्यूएम रूल्स 2026 के अनुसार निस्तारण करने हेतु निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में अगर कोई संस्थान अत्यधिक मात्रा में कूड़ा निकलता है तो उसे नोटिस जारी किए जाएं। एसडब्ल्यूएम रूल्स 2026 के तहत संस्थाओं को अपने कूड़े का निस्तारण अपने स्तर पर ही करना होगा । यदि कोई संस्थान इनका उल्लंघन करती है तो एसडब्ल्यूएम रूल्स 2026 के तहत कानून कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

About The Author
संबंधित समाचार



