Faridabad News : पहले आओ, पहले पाओ आधार पर होगा सोमनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण : डीसी

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा सोमनाथ दर्शन का अवसर

Desh Rojana
On

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत वरिष्ठ नागरिक श्रद्धालुओं के लिए 8 जून 2026 को हरियाणा से सोमनाथ दर्शन हेतु विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

फरीदाबाद। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत वरिष्ठ नागरिक श्रद्धालुओं के लिए 8 जून 2026 को हरियाणा से सोमनाथ दर्शन हेतु विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। c

उन्होंने कहा कि यह यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के लिए पंजीकरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा तथा इच्छुक श्रद्धालु 6 जून 2026 तक सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यात्रा के लिए पात्र वही व्यक्ति होंगे जो हरियाणा के मूल निवासी हों, जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो तथा वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम हो। डीसी आयुष ने बताया कि पंजीकरण के लिए श्रद्धालु सरल पोर्टल www.saralharyana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरल पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के उपरांत यात्री को इसकी सूचना फरीदाबाद सेक्टर- 12 स्थित लघु सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर, कमरा नंबर-10 में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में देनी होगी। इसके साथ ही यात्रा के लिए अधिकृत चिकित्सक द्वारा जारी फिटनेस प्रमाण पत्र जमा करवाना भी अनिवार्य रहेगा। उन्होंने पात्र श्रद्धालुओं से समय रहते पंजीकरण करवाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह यात्रा वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अवसर है, जिसका लाभ अधिक से अधिक लोग उठाएं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।